मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के बिछी गांव में डायरिया अभी तक नियंत्रित नहीं हो पाया है. गांव में पांच नये डायरिया के मामले सामने आये हैं. गांव के झुबली देवी, बलराम राम, संतोष चौधरी, श्रुति देवी व अवधेश राम डायरिया से पीडि़त हो गये हैं. विदित हो कि इसके पूर्व इस गांव में डेढ़ दर्जन लोग डायरिया से पीडि़त थे. इनके लिए मझिआंव से डॉ गोविंद सेठ के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम पहुंच कर मरीजों की इलाज की थी. डायरिया के नये मामले की जानकारी मिलने के बाद रविवार को पुन: डॉ गोविंद सेठ गांव पहुंच कर सबों को स्लाइन चढ़ाया. साथ ही अन्य पीडि़तों को दवा दी गयी.
डायरिया के पांच नये मरीज मिले
मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के बिछी गांव में डायरिया अभी तक नियंत्रित नहीं हो पाया है. गांव में पांच नये डायरिया के मामले सामने आये हैं. गांव के झुबली देवी, बलराम राम, संतोष चौधरी, श्रुति देवी व अवधेश राम डायरिया से पीडि़त हो गये हैं. विदित हो कि इसके पूर्व इस गांव में डेढ़ दर्जन लोग […]
