गढ़वा : पीपरी कला में कुआं से महिला व पुरुष के शव बरामद

गढ़वा :बिशुनपुरा स्थित पिपरीकला पंचायत के बगहाकोनी टोला में एक कुआं से दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है. एक शव बगहाकोनी का तेतर सिंह खरवार (45) का है. महिला के शव की शिनाख्त वीरेंद्र भुइयां की पत्नी गूंजा देवी (30) के रूप में की गयी है. दोनों शव वीरेंद्र भुइयां के कुएं में […]

गढ़वा :बिशुनपुरा स्थित पिपरीकला पंचायत के बगहाकोनी टोला में एक कुआं से दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है. एक शव बगहाकोनी का तेतर सिंह खरवार (45) का है. महिला के शव की शिनाख्त वीरेंद्र भुइयां की पत्नी गूंजा देवी (30) के रूप में की गयी है. दोनों शव वीरेंद्र भुइयां के कुएं में ही थे.
तेतर के शव को सोमवार की रात ही निकाल लिया गया था, जबकि गूंजा देवी का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया. घटना के बाद गुंजा देवी का पति वीरेंद्र भुइयां व उसकी मां बसमतिया देवी अपने चारों पोतों के साथ फरार है.
कुएं से दो शव निकाले जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. पुलिस फरार वीरेंद्र भुइयां और उसकी मां की तलाश मेें छापेमारी कर रही है.
तेतर सिंह की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि रविवार की रात वीरेंद्र भुइयां की मां बसमतिया देवी उसके पति को घर से बुला कर ले गयी थी. बाद में उसे पता चला कि कुछ लोग कुआं में गिर गये हैं. सोमवार की शाम उसके पति का शव घर के पास स्थित कुएं से निकला. उसने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसके पति की घर से बुलाकर हत्या कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >