तीन घंटे इंतजार के बाद पहुंचे हाकिम, तब शुरू हुआ खेल

सुदूरवर्ती प्रखंड से भाग लेने आये बच्चों को तीन घंटे तक जिला खेल पदाधिकारी का करना पड़ा इंतजार गढ़वा : सरकार एक ओर खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वहीं अधिकारी तथा खेल पदाधिकारी सरकार के प्रयासों को धत्ता बताने में कोई चूक नहीं कर रहे […]

सुदूरवर्ती प्रखंड से भाग लेने आये बच्चों को तीन घंटे तक जिला खेल पदाधिकारी का करना पड़ा इंतजार

गढ़वा : सरकार एक ओर खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है, वहीं अधिकारी तथा खेल पदाधिकारी सरकार के प्रयासों को धत्ता बताने में कोई चूक नहीं कर रहे हैं. इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली, जब जिलास्तरीय सुब्रतो कप टूर्नामेंट में तीन घंटे तक सुदूर प्रखंडों से आये बच्चों को जिला खेल पदाधिकारी का इंतजार करना पड़ा.
टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 10 बजे रामासाहू स्टेडियम में तय था. इसमें भाग लेने के लिए तीन टीम सुबह नौ बजे स्टेडियम पहुंच गयी थी. स्टेडियम में एक मंच भी बनाया गया था, जहां खेल से संबंधित कोई भी बैनर पोस्टर नहीं लगाये गये थे. उक्त आयोजन प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी जेके मिश्रा के देखरेख में होना तय था, जबकि सहयोग के रूप में जिला ओलिंपिक संघ के वरीय पदाधिकारी उदय तिवारी व ज्यूरी मेंबर के रूप में अरविंद दुबे व रामाशंकर सिंह उपस्थित थे. उक्त लोगों ने बताया कि आयोजन सरकारी स्तर पर है.
वे सिर्फ सहयोग के लिए यहां उपस्थित हैं. चिलचिलाती धूप में खेल के मैदान पर मैच में भाग लेने आयी टीम अभ्यास करती दिखी, लेकिन निर्धारित समय तक हाकिम खेल के मैदान में नहीं पहुंचे. अपराह्न एक बजे प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी स्टेडियम पहुंचे, तब खेल का उद्घाटन हुआ और खेल शुरू किया गया़ सामाचार लिखे जाने तक एक मैच में डंडई बालिका वर्ग की टीम अपना मैच जीत ली थी. जबकि दूसरा मैच चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >