पूर्व मुखिया सेठ चौबे गिरफ्तार, जेल गये

रेहला : रेहला थाना अंतर्गत केतात पंचायत के पूर्व मुखिया रविशंकर चौबे उर्फ सेठ चौबे को रेहला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एससी-एसटी एक्ट में उनपर नामजद प्राथमिकी दर्ज थी. जिसमें वे कई महीनों से फरार चल रहे थे. जानकारी के अनुसार केतात पंचायत के कमता गांव निवासी सोनू पासवान ने पिछले […]

रेहल��� : रेहला थाना अंतर्गत केतात पंचायत के पूर्व मुखिया रविशंकर चौबे उर्फ सेठ चौबे को रेहला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एससी-एसटी एक्ट में उनपर नामजद प्राथमिकी दर्ज थी. जिसमें वे कई महीनों से फरार चल रहे थे. जानकारी के अनुसार केतात पंचायत के कमता गांव निवासी सोनू पासवान ने पिछले वर्ष छः मई 2018 को रेहला थाना में सेठ चौबे पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि सेठ चौबे ने सोनू पासवान को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मार-पीट की थी. इसके अलावा सोनू की छोटी बहन से गलत नियत के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया था. इसके बाद रेहला पुलिस ने धारा 343,323,354 बी,504,506 व 39 के तहत मामला दर्ज किया था.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही सेठ चौबे फरार चल रहे थे. बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर रेहला थाना प्रभारी विष्णु सिंह ने सेठ चौबे को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को सेठ चौबे को न्यायालय ले जाया गया.न्यायालय ने उन्हें मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार में भेज दिया.
इधर पूर्व मुखिया सेठ चौबे के परिजनों का कहना है कि एक षड्यंत्र के तहत झूठे केस में फंसाया गया है.कमता गांव के सैकड़ों लोगो ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन पलामू एसपी,डीआइजी,आइजी व डीजीपी को देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी. मामले में पूर्व मुखिया सेठ चौबे ने कहा कि मैं निर्दोष हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >