पांच दिन से ब्लैक आउट से आक्रोशित हुए किसान, आंदोलन की चेतावनी दी

सगमा : सगमा प्रखंड में लगातार पांच दिनों से बिजली नहीं रहने से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इस कारण सब्जी की खेती की बोआई नहीं हो सकी. साथ ही जो फसल खेतों में लगे हैं सूखने की कगार पर हैं. […]

सगमा : सगमा प्रखंड में लगातार पांच दिनों से बिजली नहीं रहने से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इस कारण सब्जी की खेती की बोआई नहीं हो सकी. साथ ही जो फसल खेतों में लगे हैं सूखने की कगार पर हैं. इस कारण किसान अब बिजली विभाग से आरपार की लड़ाई लड़ने का मूड बना रहे हैं.
विदित हो कि रविवार की रात्रि में आये आंधी-तूफान के बाद से जो बिजली आपूर्ति ठप हुई है, अभी तक बहाल नहीं हो सकी है. स्थिति यह है कि लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिये सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के विढंमगंज जाना पड़ रहा है
. इस संबंध में गरमा खेती व सब्जी उगाने वाले किसान उदय मेहता, राजकुमार कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, सुरेश प्रजापति, शशिकांत कुशवाहा, परीखा कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि ने कहा कि सिर्फ मकरी गांव में लगभग 400 बिजली के उपभोक्ता हैं. इसी तरह प्रखंड के प्रत्येक गांव में बिजली के कनेक्शनधारी है. ये सभी लगातार बिजली के गायब हो जाने से काफी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि वे लोग जब नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं, तो बिजली आखिर नियमित रूप से बिजली उन्हें क्यों नहीं मिलना चाहिए.
रविवार से ही अभी तक बिजली की सप्लाई नहीं की गयी है. वे लोग महंगे खाद-बीज लेकर मूंग की खेती करने के साथ ही बैगन, करैला, नेनुआ, लौकी, खीरा, साग आदि की खेती किये हैं. लेकिन अब सब सूख रहा है. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के अंदर बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की जाती है, तो वे लोग अपना-अपना कनेक्शन नंबर के साथ बिजली विभाग के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दर्ज करेंगे. साथ ही वे सभी अपना बिजली का कनेक्शन भी हटा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >