कीड़े के काटने से 60 जवान हुए बीमार

रमकंडा (गढ़वा) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रमकंडा में अलग-अलग दो शिविरों में ठहरे बीएसएफ के 60 जवान अज्ञात कीड़े के काटने से बीमार हो गये़ सभी जवानों का इलाज उनके शिविर में ही कराया गया़ लेकिन गंभीर रूप से बीमार एक जवान समसुल हक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा है़ इलाज […]

रमकंडा (गढ़वा) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रमकंडा में अलग-अलग दो शिविरों में ठहरे बीएसएफ के 60 जवान अज्ञात कीड़े के काटने से बीमार हो गये़ सभी जवानों का इलाज उनके शिविर में ही कराया गया़ लेकिन गंभीर रूप से बीमार एक जवान समसुल हक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा है़ इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है. समाचार लिखे जाने तक उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गयी थी.

समसुल हक ने बताया कि बुधवार की रात भोजन के बाद करीब 10 बजे जवान कमरे में सोये हुए थे. इसके बाद अज्ञात कीड़े ने करीब 15 जवानों को काट लिया. जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल कैंप में ही सबका प्राथमिक इलाज किया गया. इसके बाद रात में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. पर सुबह होते ही उसे घबराहट महसूस होने लगी. इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसी तरह प्रखंड मुख्यालय के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के बीएसएफ कैंप में भी बीती रात करीब 45 जवान कीड़े के काटने से बीमार हुए है़ं उन सबका भी कैंप में ही प्राथमिक इलाज किया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गौतम यादव ने दोनों कैंपों में शिविर लगाकर बीमार जवानों का इलाज किया.

त्वचा संक्रमित होने की संभावना: डॉ गौतम

इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गौतम यादव ने बताया कि कीड़े के काटने से करीब 60 जवानों की त्वचा संक्रमित हो गयी थी. इलाज के बाद उन्हें दवा उपलब्ध करा दिया गया है. उनकी स्थिति में सुधार है. बताया कि दोनों जगहों पर कैंपवाले इलाके में डीडीटी छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि क्षेत्र में मलेरिया की भी संभावना न रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >