हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के शिवरी गांव में हर घर में एक व्यक्ति बीमार होने की खबर प्रभात खबर द्वारा शुक्रवार को किसी को टीबी, किसी को जख्म नामक खबर प्रकाशित करने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे विभाग के कर्मियों […]

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड के शिवरी गांव में हर घर में एक व्यक्ति बीमार होने की खबर प्रभात खबर द्वारा शुक्रवार को किसी को टीबी, किसी को जख्म नामक खबर प्रकाशित करने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे विभाग के कर्मियों ने शिवरी चौपाल में स्वास्थ्य शिविर लगा कर दर्जनों लोगों की जांच की गयी.

इस मौके पर डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष जांच टीम गठित करके उनका समुचित इलाज कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि साधारण बीमारी से ग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुंच कर इलाज कराने को कहा है. डॉ सिंह ने कहा कि विभाग अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को स्वस्थ रखने की भरपूर कोशिश करेगी. इस मौके पर तकनीशियन रंजीत कुमार, एमपीडब्ल्यू यशवंत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >