आधार कार्ड से छेड़छाड़ करनेवाला ऑपरेटर हिरासत में

गढ़वा : आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उम्र बढ़ानेवाले आवेदक विष्णुदेव चौधरी व कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार चौधरी को हिरासत में लिया गया है़ बताया गया कि गढ़वा थाना के संग्रहे गांव निवासी विष्णुदेव चौधरी एसडीओ गढ़वा प्रदीप कुमार के जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन लेकर पहुंचा हुआ था़ […]

गढ़वा : आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उम्र बढ़ानेवाले आवेदक विष्णुदेव चौधरी व कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार चौधरी को हिरासत में लिया गया है़ बताया गया कि गढ़वा थाना के संग्रहे गांव निवासी विष्णुदेव चौधरी एसडीओ गढ़वा प्रदीप कुमार के जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदन लेकर पहुंचा हुआ था़ देखने से उसकी उम्र 60 साल से कम लग रही थी़
इसलिए एसडीओ श्री कुमार ने उसे दुबारा आधार कार्ड लेकर आने के निर्देश दिये़ इसके बाद विष्णुदेव चौधरी ने गोविंद उवि के पास स्थित बलराम सोनी के कंप्यूटर जनित कार्य से संबंधित दुकान में जाकर उसके स्टाप चंदन कुमार चौधरी से आधार कार्ड को स्कैन करवाकर उसमें अपनी उम्र 54 वर्ष से बढ़ाकर 60 साल करवा लिया़
इसके बाद जब वह इस डुप्लीकेट आधार कार्ड को लेकर एसडीओ के समक्ष गया, तो वहां एसडीओ ने आधार कार्ड में हुई छेड़छाड़ पकड़ लिया़ इसके बाद पूछताछ में विष्णुदेव चौधरी ने एसडीओ के समक्ष स्वीकार कर लिया कि उसने गोविंद उवि के पास के कंप्यूटर दुकान में जाकर सुधार करवाया है़ इसके पश्चात एसडीओ ने गढ़वा थाना को फोन किया और विष्णुदेव चौधरी व ऑपरेटर चंदन कुमार चौधरी को हिरासत में लेकर गढ़वा थाना लाया गया़ समाचार लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ की जा रही थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >