दुबे मरहटिया को नहीं मिला मूंगफली का बीज

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया पंचायत के लोगों को अभी तक मूंगफली बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है़ इस वजह से यहां के लोग मूंगफली की बुआई करने से वंचित रह गये है़ं, जबकि इसके अगल-बगल के पंचायत में बीज का वितरण कर दिया गया है़ इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि बदरूद्दीन अंसारी ने […]

गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया पंचायत के लोगों को अभी तक मूंगफली बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है़ इस वजह से यहां के लोग मूंगफली की बुआई करने से वंचित रह गये है़ं, जबकि इसके अगल-बगल के पंचायत में बीज का वितरण कर दिया गया है़ इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि बदरूद्दीन अंसारी ने बताया कि दुबे मरहटिया पंचायत को बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है़
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने कहा कि गढ़वा प्रखंड के 12 पंचायतों का चयन ही मूंगफली उत्पादन के लिए किया गया था़ शेष 10 पंचायत का चयन नहीं किया गया था़ इस वजह से इन पंचायतों में मूंगफली का बीज नहीं बांटा गया है, लेकिन दुबे मरहटिया सहित सभी 10 पंचायतों में रबी फसलों से संबंधित बीज का वितरण किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >