राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं डाकघर अभिकर्ता गढ़वा : राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ गढ़वा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर गढ़वा डाकघर से जुड़े सभी अभिकर्ता बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं. सभी अभिकर्ता गढ़वा डाकघर परिसर में ही संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व […]

पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं डाकघर अभिकर्ता

गढ़वा : राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ गढ़वा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर गढ़वा डाकघर से जुड़े सभी अभिकर्ता बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं. सभी अभिकर्ता गढ़वा डाकघर परिसर में ही संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में धरना शुरू किये हैं. इस मौके पर उपस्थित डाकघर अभिकर्ताओं ने कहा कि जबतक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तबतक उनका धरना जारी रहेगा. उनकी मांगों में गढ़वा डाकघर में लिंक की समुचित व्यवस्था करने, अभिकर्ताओं के कार्य के लिए स्पेशल दो काउंटर की व्यवस्था करने, गढ़वा के उच्च पदाधिकारियों द्वारा गढ़वा डाकघर में पदस्थापना एवं स्थानांतरण में किये जा रहे सौतेले व्यवहार को बंद करने एवं जमाकर्ताओं की संख्या एवं निवेश के आधार पर कर्मचारियों की व्यवस्था करने की बात शामिल है.
राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने कहा कि गढ़वा डाकघर में आज कई दिनों से लिंक फेल है. इसके कारण उनका कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है. कार्य समय से नहीं होने से उनके साथ खाताधरियों को भी परेशानी हो रही है. इसके कारण खाताधारी एवं अभिकर्ता दोनों में काफी रोष है. इसका परिणाम है कि खाताधारियों का रुझान निजी बैंकिंग की ओर तेजी से होता जा रहा है. इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. धरने पर बैठनेवालों में अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय, संरक्षक नंदलाल प्रसाद, चंद्रिका राम उपाध्याय, सत्यनारायण दुबे, सचिव कन्हैया दास, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, धनंजय गौड़, ओंकारनाथ, योगेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार केशरी, जितेंद्र कमलापुरी, धुर्व केशरी, संजय कश्यप, मो तुफैल, मुकेश कश्यप, राम बहादुर शाह, मालती देवी, उषा देवी, अरविंद कमलापुरी, दिवाकर कुमार, राहुल कुमार, जयंत कुमार, आनंद कुमार, रूपेश कुमार आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >