पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भोजन सही तरीके से नहीं मिलने को लेकर हंगामा

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के हंसकेर गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भोजन सही तरीके से नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया़ पीपीपी मोड पर संचालित इस पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को आवेदन दिया है़ इसमें उन्होंने कहा है कि कॉलेज के हॉस्टल में उन्हें सोमवार की शाम से भोजन […]

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के हंसकेर गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भोजन सही तरीके से नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया़ पीपीपी मोड पर संचालित इस पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को आवेदन दिया है़ इसमें उन्होंने कहा है कि कॉलेज के हॉस्टल में उन्हें सोमवार की शाम से भोजन नहीं दिया गया है़ उन्हें कीड़ायुक्त खराब भोजन दिया जाता है़ विरोध करने पर कहा जाता है कि खाना है, तो खाओ नहीं तो जो करना है

करो़ विद्यार्थियों ने आवेदन में कहा है कि मंगलवार की दोपहर में जब वे भोजन मांगे, तो उन्हें डराया धमकाया गया़ जबकि उनसे प्रतिमाह 4000 रुपये भोजन मद में लिए जा रहे है़ं नियमानुसार साल में दो माह छुट्टी रहती है़ इन दो माह वे अपने-अपने घर पर रहते हैं, इसलिए दो माह भोजन का पैसा नहीं लिया जाना चाहिए़ नामांकन दाखिल करते समय उन्हें यह बताया गया था़ लेकिन अब छुट्टी समय का पैसा भी लिया जा रहा है़ विद्यार्थियों ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है़ आवेदन में चंद्रशेखर विश्वकर्मा, नवलेश धरदुबे, अंकित कुमार, शमशाद अंसारी, मो समीर, दिलीप गुप्ता, शुभम शर्मा आदि के हस्ताक्षर है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >