भवनाथपुर : केतार प्रखंड के खैरवा गांव में बारिश के साथ हुई वज्रपात में पति-पत्नी सहित एक बच्चा घायल हो गया. साथ ही घर के पास में बंधी तीन बकरियों की मौत हो गयी. गंभीर रूप से जख्मी सोना देवी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. बताया गया कि खैरवा निवासी सुनील चौधरी अपनी पत्नी सोना देवी के साथ बारिश से अपने तीन बकरियों को बचाने के लिए दीवार के बगल में बांध कर दीवार की दूसरी तरफ अपनी छह वर्षीय पुत्र पिंकू के साथ खड़ा था. इसी समय वज्रपात हुआ. इसमें तीनों बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. साथ ही वे लोग भी घायल हो गये. इसमें सोना देवी की गंभीर हालत देखकर इलाज के लिये भवनाथपुर ले जाया गया. चिकित्सक डॉ अमृत नरेश खलखो ने सोना देवी को खतरे से बाहर बताया है.
एक ही परिवार के तीन लोग घायल
भवनाथपुर : केतार प्रखंड के खैरवा गांव में बारिश के साथ हुई वज्रपात में पति-पत्नी सहित एक बच्चा घायल हो गया. साथ ही घर के पास में बंधी तीन बकरियों की मौत हो गयी. गंभीर रूप से जख्मी सोना देवी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. बताया गया कि खैरवा […]

रेजो गांव में दो बैल मरे
मेराल. मेराल प्रखंड के रेजो गांव स्थित दुनुखांड़ टोला में रविवार की रात वज्रपात होने से चंद्रिका चौधरी के दो बैलों की मौत हो गयी. समाचार के अनुसार रात में यहां गरज के साथ बारिश शुरू हुई. इसी बीच तड़के वज्रपात हुआ. इसमें चंद्रिका चौधरी के घर के बगल में मड़ई में बंधा हुआ दोनों बैलों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना की सूचना चंद्रिका चौधरी ने मेराल अंचलाधिकारी राकेश सहाय को दिया. साथ ही इसकी सूचना प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को भी दी गयी. जहां घटनास्थल पर पहुंचकर डॉ सिंह ने अपने सहयोगी शशि प्रसाद के साथ दोनों बैलों का अंत्यपरीक्षण किया. इधर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि वज्रपात होने की सूचना मिली है. उक्त किसान को सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जायेगा.