धरती आबा योजना के लिए 113 गांवों का चयन

धरती आबा योजना के लिए 113 गांवों का चयन

गढ़वा.

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभागार में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन मन योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की गयी. कहा गया कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आदिम जनजाति बहुल ग्रामों के संपूर्ण उत्थान के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा मूलभूत आवश्यकताओं जैसे पक्का मकान, पेयजल, पक्की सड़क, हॉस्पिटल का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड मुहैया कराना है. उक्त योजना का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक है. इसमें गढ़वा जिले के 17 प्रखंडो में कुल 195 आदिम जनजाति बहुल ग्रामों में विभिन्न विभागों के द्वारा आठ प्रमुख एवं कुल 17 से ज्यादा योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं. इसी प्रकार धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत वैसे ग्रामों को चयनित किया गया था, जहां अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक है. इसके लिए गढ़वा जिले में 15 प्रखंड के 18 पंचायतों से 113 ग्रामों का चयन किया गया है. इसके तहत कुल 18,522 घरों की 96,724 जनसंख्या को सभी मूलभूत आवश्यकताओं तथा महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना से आच्छादित किया जाना है. धरती आबा योजना पांच साल की योजना है, जो 31 मार्च 2029 तक क्रियान्वित की जानी है.

पीएम जनमन योजना को लेकर जून में विशेष कैंपप्रधानमंत्री जनमन योजना के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न आदिम जनजाति बहुल ग्रामों में 15 से 30 जून तक विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया गया. इसमें इनफॉरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन गतिविधियों का क्रियान्वयन करते हुए सभी प्रकार की सुविधाओं से सभी 195 ग्रामों के आदिम जनजाति परिवारों को लाभान्वित करने को कहा गया है. जनमन आवास निर्माण योजना अंतर्गत कुल लक्ष्य 2764 के विरुद्ध 2756 के स्वीकृति तथा प्रथम किस्त 2703 को निर्गत की गयी है.

अभी 144 आवास ही पूर्ण : समीक्षा बैठक में अभी तक केवल 144 आवासों का निर्माण कार्य ही पूर्ण पाया गया. इसपर सभी बीडीओ को सभी स्वीकृत 2764 जनमन आवास का निर्माण 30 सितंबर के पूर्व करने का निर्देश दिया गया. बैठक में इसी तरह से इन गांवों में पक्की सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी. समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा में इसके अंतर्गत हॉस्टल का निर्माण करने तथा सभी प्रकार के निर्माण में कार्यों को 15 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना को ध्यान में रखते हुए बड़गड़ प्रखंड अंतर्गत एक आदिम जनजाति हॉस्टल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया. बैठक में सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >