बूथ मजबूत करें, संगठन मजबूत होगा

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरकेवीएस संस्थान के सभागार में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के जिला कमेटी ने बैठक की. इसका उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजूलता, जिलाध्यक्ष सुमन मेहता, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय व मुकेश निरंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से श्यामा […]

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरकेवीएस संस्थान के सभागार में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के जिला कमेटी ने बैठक की. इसका उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजूलता, जिलाध्यक्ष सुमन मेहता, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय व मुकेश निरंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर की़ इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरती सिंह ने कहा कि महिला अपने को कभी कमजोर ना समझे,भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है़
भाजपा महिलाओं के उत्थान वह उन्नति के लिए कई कार्यक्रम चला रही है़ जरूरत है गांवस्तर तक महिलाओं को उक्त योजना का लाभ मिले़ उन्होंने कहा कि अपने बूध को मजबूत करेंगे तो,संगठन मजबूत होगा़ संगठन को महिला मोर्चा से ही ताकत मिलेगी़ भाजपा महिलाओं के लिए उत्थान के लिए एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री, उज्ज्वला योजना, लाडली योजना सहित विभिन्न योजनाएं चला रही है़ जिला प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मंजू लता ने कहा कि नारी नहीं चिंगारी है.
आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेमिसाल कार्य कर रही है़ महिलाएं अपने आप को सशक्त बनाने में अपना सारा कार्य को करते हुए संगठन के लिए अपना समय निकालती हैं और दूसरे महिलाओं को भी जागरूक कर रही है. यह बड़ी बात है़ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है़ सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है़ं उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं को आगे करने का हरसंभव प्रयास कर रही है़
मुकेश निरंजन सिनहा ने कहा कि आजादी के बाद से लगातार महिलाओं को ठगा गया कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिलाओं का सिर्फ इस्तेमाल किया गया़ अब भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने का प्रयास कर रही है़ जिलाध्यक्ष सुमन मेहता ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है़ उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाएं सशक्त हुई है और सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी दे रही है़ जिला उपाध्यक्ष वीणा पाठक ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए तत्पर है़
अनिता दत्त ने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो रही हैं और घर से बाहर निकल कर हर कार्य कर रही है़ इस अवसर परमथुरा पासवान,बीएसपी के पुष्प रंजन, प्रवीण जायसवाल, विनय पाठक, ओमप्रकाश तिवारी के अलावा सोनू देवी, दुलारी देवी, रेखा देवी, उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, किस्मतिया देवी सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे़ कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नीरा यादव ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >