बाघमरवा को हराकर चना कला सेमीफाइनल में

बाघमरवा को हराकर चना कला सेमीफाइनल में

रमना. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चना कला ने बाघमरवा को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाघमरवा की टीम ने 80 रन बनाये. जवाबी पारी में चना कला की टीम ने शुरुआती झटकों के बावजूद सूझबूझ का परिचय दिया और छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन और भाईचारे की भावना बढ़ती है. मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल, रानू, सत्यप्रकाश, जितेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >