गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव में गुरुवार की सुबह प्रबोध महतो नामक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया गया़ इस संबंध में प्रबोध महतो ने अपने भाई व भतीजा सहित पांच लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है़
इसमें उसका भाई रामलाल महतो, भतीजा शिवपूजन महतो, मुनेश्वर महतो, छोटन महतो एवं सुबोध महतो पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया है़ आवेदन में प्रबोध महतो ने कहा कि सुबह 10.30 बजे उसके भाई रामलाल ने मां के श्राद्ध कर्म के हिसाब के लिए बुलाया था़ इसी दौरान दोनों के बीच में विवाद हो गया़ इसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर रड से माथे पर वार कर जख्मी कर दिया़ उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
नाई संघ की बैठक छह को
गढ़वा. अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की बैठक छह जनवरी को 11:30 बजे दिन में नरगिर आश्रम गढ़ मुहल्ला में रखा गया है. इस बैठक में सभी पदाधिकारी और सैलून दुकानदार एवं सैलून मालिक शामिल होंगे़ इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर ठाकुर ने दी.
