दस्तावेज नवीस संघ ने कार्यालय में ताला जड़ा

अवर निबंधक के आश्वासन पर दो घंटे बाद खुला कार्यालय गढ़वा : झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के गढ़वा जिला इकाई ने 15 दिनों से निबंधन कार्य बाधित होने के विरोध में मंगलवार को निबंधन कार्यालय में ताला जड़ दिया. तथा इस मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला निबंधक डॉ नेहा अरोड़ा को अवगत कराया. तालाबंदी […]

अवर निबंधक के आश्वासन पर दो घंटे बाद खुला कार्यालय
गढ़वा : झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के गढ़वा जिला इकाई ने 15 दिनों से निबंधन कार्य बाधित होने के विरोध में मंगलवार को निबंधन कार्यालय में ताला जड़ दिया. तथा इस मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला निबंधक डॉ नेहा अरोड़ा को अवगत कराया. तालाबंदी के दो घंटे के पश्चात जिला अवर निबंधक रुपेश कुमार सिन्हा के आश्वासन के बाद निबंधन कार्यालय का ताला खोला गया और कामकाज प्रारंभ हुआ.
इस मौके पर जिला दस्तावेज नवीस संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 16 दिसंबर से निबंधन कार्य पूरी तरह से ठप है, अवर निबंधक के द्वारा प्रतिदिन उन्हें मौखिक आश्वासन मिलता है कि अगले दिन सिस्टम ठीक हो जाएगा. लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि इसके अलावा निबंधन कार्यालय का निबंधन शुल्क का भुगतान करने वाला मशीन भी दो माह से खराब पड़ा हुआ है इससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इस मामले को लेकर संघ के लोगों ने उपायुक्त को आवेदन के माध्यम सेजनहित को ध्यान में रखते हुए निबंधन का कार्य शुरू कराने की मांग की है. इस दौरान संघ के द्वारा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निबंधन कार्यालय का कामकाज ठप करा दिया गया. इस अवसर पर दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष किताबुद्दीन अंसारी, सचिव चतुर्वेदी अलख निरंजन शर्मा, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, रामप्रवेश राम, दिलीप कुमार कुशवाहा, राम आशीष मेहता, इसरार खान, मोहम्मद सल्लाहु रणवीर प्रसाद, शंभु नाथ दुबे, अशोक पाल सहित कई लोग उपस्थित थे.
शीघ्र सिस्टम को ठीक करेंगे : अवर निबंधक : जिला अवर निबंधक रुपेश कुमार सिन्हा ने इस मामले को लेकर पूछे जाने पर कहा कि केबल कट जाने के कारण एक सप्ताह से समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन शीघ्र ही उक्त समस्या को दूर कर काम को व्यवस्थित कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >