गढ़वा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कॉलेज में फर्जीवाद के विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा शहर के रंका मोड़ पर एनपी विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका गया. छात्र नेता हिमांशु रंजन मिश्रा के नेतृत्व पुतला दहन के दौरान कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की़ इस मौके पर जेसीएम के हिमांशु मिश्रा ने कहा कि पलामू प्रमंडल में फर्जीवाड़ा कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा दोषी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा़
उन्होंने कहा कि जिस तरह से फर्जीवाड़ा करके चुनाव लड़ा और जीता गया. इससे जीएलए कॉलेज के हजारों छात्रों के निर्णय का अपमान किया गया है़ ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाले छात्रों एवं उनके संगठन को पलामू प्रमंडल के छात्र कभी भी माफ नहीं करेंगे़ जिला संयोजक कमलेश राम ने कहा कि इस मामले में कॉलेज के पदाधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभायी है तथा इस फर्जीवाड़ा में साथ दिया है़ जिला मीडिया प्रभारी रविरंजन गुप्ता ने कहा कि सारे साक्ष्य मौजूद होने पर भी कार्रवाई नहीं करना साफ दिखाता है. उपाध्यक्ष रंजन जयकर ने कहा कि कहीं न कहीं विवि प्रशासन की हाथ भी इसमें है.
इसी कारण अब तक कार्रवाई नहीं हुई़ विदित हो कि जीएलए कॉलेज के छात्र तथा पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय ने अपने महाविद्यालय से सीएलसी लेने के बाद छात्रसंघ चुनाव लड़ा और जीतकर फर्जीवाड़े तरीके से कॉलेज अध्यक्ष का चुनाव जीता तथा बाद में विश्वविद्यालय अध्यक्ष के रूप में चुने गये. इसी के विरोध में उक्त पुतला दहन किया गया़ मौके पर जिला संयोजक कमलेश नाम,हिमांशु रंजन मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी रविरंजन गुप्ता दिलीप, उपाध्यक्ष रंजन जयकर, नविन तिवारी, सनोज श्रीवास्तव, सूरज सिंह, निगम त्रिपाठी, रोहित मिश्रा, हिमांशु दुबे, प्रफुल्ल पांडे, अमित सिंह, अनिल दास, विकी दास,आपसू संयोजक रवि प्रकाश ठाकुर आदी सैकड़ों छात्र मौजूद थे़
