कमांडर व स्कॉर्पियो की टक्कर में 11 मजदूर घायल

कमांडर व स्कॉर्पियो की टक्कर में 11 मजदूर घायल

गढ़वा. गढ़वा-नगरऊंटारी मार्ग पर रविवार रात कमांडर (जीप) व स्कॉर्पियो की टक्कर में चालक सहित 11 मजदूर घायल हो गये. घायलों में बैजनाथ उरांव, भीम उरांव, कमोदा देवी, करमू पासवान, चंदेश पासवान आदि का शामिल हैं. इसमें बैजनाथ उरांव व चंदेश पासवान को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंदेश पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल बैजनाथ ने बताया कि परसवान गांव में मजदूरी करने के बाद कमांडर पर 11 लोग सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पाल्हे गॉव स्थित मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने कमांडर में टक्कर मार दी, इससे कमांडर पर सवार सभी मजदूर घायल हो गये. घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सहित उसे पर सवार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >