अगले सत्र से टॉप करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये

अगले सत्र से टॉप करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये

गढ़वा.

जिला प्रशासन ने शनिवार को जैक बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर सहित सीबीएसइ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया. स्थानीय नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में टॉपर विद्यार्थियों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि गढ़वा जिले का प्रगति रिपोर्ट अपेक्षाकृत काफी खराब रही है. पर इस विषम परिस्थिति में भी जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं. श्री यादव ने कहा कि यदि आपकी इच्छा शक्ति मजबूत है, तो आपकी आधी से अधिक समस्या यूं ही समाप्त हो जाती है. उन्होंने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से आगे बढ़ते हुए कड़ी मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल करें. उपायुक्त ने कहा कि अगले सत्र में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप/टैबलेट आदि के साथ-साथ एक लाख रु की राशि भी प्रदान की जायेगी. उन्होंने अन्य टॉपर विद्यार्थियों को भी लैपटॉप, टैबलेट व अन्य चीजों से पुरस्कृत करने की बात कही.

जैक बोर्ड के सम्मानित विद्यार्थी : सम्मान समारोह में अभय कुमार यादव की पुत्री व मैट्रिक की छात्रा साक्षी यादव को सम्मानित किया गया. साक्षी ने लोहिया समता हाई स्कूल केतार से 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है. जबकि एसवीएम हाई स्कूल नगर उंटारी से राधेश्याम चौबे के पुत्र आशुतोष कुमार चौबे ने 96.8 प्रतिशत लाकर द्वितीय एवं अनूप कुमार के पुत्र सुमित कुमार ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इन दोनों को भी समारोह में सम्मानित किया गया. इसी प्रकार इंटरमीडिएट के विभिन्न फैकल्टी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. विदित हो कि इंटर कॉमर्स में नीरज प्रसाद की पुत्री स्नेहा कुमारी ने एसपीआइ कॉलेज गढ़वा से 85.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि इसी कॉलेज से बाबूलाल चौधरी का पुत्र रोहित कुमार चौधरी ने 83.4 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान एवं रंजीत कश्यप की पुत्री विद्या कुमारी ने 83.2 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह से इंटर आर्ट्स में गिरवर सोनी की पुत्री सेजल कुमारी ने आरके प्लस टू हाई स्कूल रंका से 88.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं सुनील कुमार ठाकुर की पुत्री साक्षी कुमारी ने आरके प्लस टू मुखदेव हाई स्कूल मंझिआंव से 87.2 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान तथा संजय कुमार की पुत्री निक्की कुमारी ने आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल गढ़वा से 86.8 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में अर्जुन प्रसाद कुशवाहा के पुत्र प्रभात प्रसाद कुशवाहा ने आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल गढ़वा से 91.6 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. उसी स्कूल से सत्येंद्र तिवारी की पुत्री प्रिया कुमारी ने 90.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं सत्येंद्र तिवारी के पुत्र ओम कुमार तिवारी ने 89.4 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इन सबको समारोह में सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वाले सीबीएसइ के विद्यार्थी : इसी तरह से सीबीएसइ बोर्ड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में सीबीएसइ बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा जानवी गुप्ता को सम्मानित किया गया. जानवी गुप्ता ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा से 97.60 प्रतिशत लाकर टॉप किया है. जबकि डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के छात्र कृष मिश्रा को 12वीं साइंस में 93.40 प्रतिशत लाकर टॉप स्थान प्राप्त करने, कॉमर्स में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा से सौरभ पांडेय को 90.20 प्रतिशत एवं आर्ट्स में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा की ही दिव्या कुमारी को 89.40 प्रतिशत लाकर टॉप करने के लिए सम्मानित किया. इसके अलावे सीएम एक्सेलेंस रामासाहू हाई स्कूल गढ़वा की छात्रा रजिया अफरोज को मैट्रिक में 90.20 प्रतिशत एवं सीएम एक्सेलेंस बालिक उवि गढ़वा की छात्रा बुशरा खातून को इंटर आर्ट्स में 87 प्रतिशत अंक लाकर टॉप करने के लिए सम्मानित किया गया.

टैबलेट, मोबाइल फोन, स्कूल बैग, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र गिये गयेपरीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को टैबलेट, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को मोबाइल फोन, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्कूल बैग, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र तथा शेष रैंक 04 से लेकर 10 तक के लिए वॉटर बॉटल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. समारोह में सात शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवनाथपुर, धुरकी, रमकंडा एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बिशुनपुरा की वार्डन सह शिक्षिका एवं आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा, एसपीडी कॉलेज गढ़वा एवं सरस्वती विद्या मंदिर नगर ऊंटारी के प्राचार्य को उनके विद्यार्थियों के मैट्रिक एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया.

यह सफलता की पहली सीढ़ी, इसे बरकरार रखें : एसपीइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि जिन बच्चों ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उनके लिए यह अंतिम उपलब्धि नहीं बल्कि सिर्फ एक शुरुआत है. जरूरत है कि आप अपनी सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें. उन्होंने कहा कि सभी इस लगन को बरकरार रखें तथा जीवन में सफलता पाने के लिए एक जुनून के साथ आगे बढ़ें.

उपस्थित लोग : सम्मान समारोह में गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित बच्चों के अभिभावक व शिक्षक भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >