गंगा उफान पर, झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा बंद

गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण एलसीटी फेरी सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है. इस सेवा के बंद होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें अब लंबी दूरी तय करनी होगी.

राजमहल. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए झारखंड के राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक के बीच संचालित एलसीटी फेरीसेवा को बंद कर दिया गया है. घाट प्रबंधक की ओर से सेवा बंद करने की सूचना जारी की गयी है. सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

घाट प्रबंधक राजा सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद एलसीटी फेरी सेवा पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस फेरी सेवा से प्रतिदिन हजारों यात्री झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन करते हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों तरफ के फेरी घाट पूरी तरह जलमग्न हो गये हैं. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है.

लाइफ लाइन सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफ लाइन मानी जाती है. सेवा बंद होने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. अब यात्रियों को लंबी दूरी तय कर सड़क या रेल मार्ग से सफर करना पड़ेगा.

जानकारी के अनुसार, गंगा का जलस्तर सामान्य होने में करीब दो माह तक का समय लग सकता है. यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इस दौरान रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों और अन्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

फेरी घाट की दुकानों में घुसा पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने का असर फेरी घाट के आसपास की दुकानों पर भी पड़ने लगा है. कई दुकानों में नदी का पानी प्रवेश करने लगा है. फेरी सेवा बंद होने के साथ दुकानदारों की आजीविका पर भी असर पड़ने की आशंका है. लंबे समय तक फेरी घाट बंद रहने की स्थिति में दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >