Exit Poll : Matrize के अनुसार झारखंड में बीजेपी की सरकार, जानिए 2019 में कितनी सही साबित हुई थी भविष्यवाणी

Exit Poll : matrize के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 42 से 47 सीटें मिलती दिख रही हैं. चाणक्य के अनुसार जेएमएम को 35 से 38 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं हालांकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

Exit Poll : झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हो गया है. 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान संपन्न हुआ. अब एग्जिट पोल की बारी है, परिणाम आना शुरू हो गए हैं. matrize के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. matrize के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 42 से 47 सीटें मिलती दिख रही हैं. चाणक्य के अनुसार जेएमएम को 35 से 38 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं हालांकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

एग्जिट पोल महज एक संभावना है, जिसके आधार पर राजनीति के पंडित यह जानने की कोशिश करते हैं कि किस राज्य में जनता का मूड कैसा था और इस चुनाव में किस पार्टी को सत्ता की कमान सौंपने वाली है. एग्जिट पोल के नतीजों पर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं. हालिया पोल की बात करें तो लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल गलत साबित हो गया था.


एग्जिट पोल VS इलेक्शन रिजल्ट


झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो यहां 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे. परिणामों की बात करें तो यहां जेएमएम के नेतृत्व में सरकार बनी थी और यूपीए गठबंधन को बहुमत मिला था. पिछले चुनाव में जेएमए के पास 30, कांग्रेस के पास 16 और बीजेपी के पास 25 सीटें थीं. आजसू ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी और जेवीएम को तीन सीट पर जीत मिली थी.


एग्जिट पोल की अगर बात करें तो परिणाम कुल मिलाकर सही ही साबित हुए थे क्योंकि एजेंसियों ने यह दावा किया था कि झारखंड में जेएमएम को बढ़त हासिल होगी और उनकी ही सरकार बनेगी. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल में यह दावा किया था कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलेगी. इस एग्जिट पोल में यह दावा किया गया था कि यूपीए 43 सीटें जीतेगा और बीजेपी को 27 सीटें मिलेंगी. वहीं टाइम्स नाउ ने यूपीए को 44 और बीजेपी को 28 सीटें मिलना का दावा किया था. जबकि एबीपी ने त्रिशंकु विधानसभा की बात कही थी और यह दावा किया था कि जेएमएम को 35 और बीजेपी को 32 सीटें मिलेंगी. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 सीट जीतना होता है.

Also Read : Jharkhand Exit Poll: एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार, NDA को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >