East Singhbhum News : काउंसेलिंग के लिए रांची जा रहे शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, मौत

बड़ाबोतला उउवि के सहायक शिक्षक थे

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड के बड़ाबोतला गांव निवासी सहायक शिक्षक परमानंद दास का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे शिक्षक नियुक्ति काउंसेलिंग के लिए रांची जाने की तैयारी में थे. डुमरिया वन विश्रामागार के पास उनका निधन हो गया. उनका चयन पहली से पांचवीं कक्षा के सरकारी शिक्षक के लिए हुआ था. वे अपने देस्तों के साथ एक वाहन से रांची काउंसेलिंग में भाग लेने जा रहे थे. डुमरिया में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें डुमरिया सीएचसी ले जाया गया. यहां सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ शायबा सोरेन ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. परमानंद दास विद्यार्थियों के उत्थान के लिए छात्र जीवन से नि:शुल्क सहयोग करते रहे. कोचिंग सेंटर में कई सालों तक छात्रों को नि:शुल्क पढ़ाया. वे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ाबोतला में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. उनके आकस्मिक निधन से लोगों में शोक है. परमानंद दास अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये. परमानंद दास के अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >