चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुधवार को अभियान चलाकर कुल 1141 लोगों की मलेरिया जांच की गयी. इस दौरान तीन मरीज गंभीर ‘ब्रेन मलेरिया’ से पीड़ित पाये गये. पीड़ितों में कालियाम पंचायत के कालाझोर गांव का विश्वजीत बेसरा (38) तथा मटियाबांधी पंचायत के पाकुड़ियासोल गांव के दो सगे भाई-बहन कापरा टुडू (14) व निमाई टुडू (7) शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन हाल में पश्चिम बंगाल स्थित अपने रिश्तेदारों के घर घूमने गये थे, जहां से लौटने के बाद वे बीमार पड़ गये. फिलहाल, ब्रेन मलेरिया से पीड़ित तीनों मरीजों को इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.
चाकुलिया प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के तीन मरीज मिले, गंभीर
चाकुलिया प्रखंड में मलेरिया जांच के दौरान तीन लोग ब्रेन मलेरिया से संक्रमित पाए गए। सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

चाकुलिया सीएचसी में इलाजरत ब्रेन मलेरिया पीड़ित | Prabhat Khabar Network