East Singhbhum News : संघ ने मांगों को लेकर दिखायी एकजुटता, 65 आचार्य सम्मानित

गालूडीह. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का मिलन समारोह

गालूडीह.

गालूडीह डैम के पास रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित थे. इसके अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय एवं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपस्थित कुल 65 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को पुष्प एवं अंग वस्त्र देकर वरीय शिक्षक नेता सुनील कुमार द्वारा स्वागत किया गया. वहीं 12 सेवानिवृत्ति शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया.

शिक्षकों का सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरण हो

वरीय शिक्षक नेता एवं संघ के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार ने शिक्षकों के लिए एमएसीपी, प्रोन्नति, नवनियुक्त सहायक आचार्यों को कम ग्रेड पे में नियुक्ति, उनके पारा शिक्षक पर रहने की सेवा अवधि को वर्तमान सरकारी सेवा के साथ जोड़कर लाभ देने, शपथ पत्र के आधार पर उनका वेतन भुगतान करने, वर्ष 2004 के शिक्षकों को दिसंबर 2003 से वरीयता तथा आर्थिक लाभ देने, पूर्व से ग्रेड 4 में कार्यरत शिक्षकों को सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरण सामंजन आदि की मांग की.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे : समीर मोहंती

शिक्षको के समारोह में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती जी ने कहा कि वह हमेशा शिक्षकों को गुरु मानते हैं एवं उनके समस्याओं एमएसीपी तथा अन्य के लिए पहले भी विधानसभा में सवाल उठाये हैं. आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे. घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि उनकी जो भी समस्या है वह उन्हें लिखकर दें. इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से बात कर सारी समस्याओं का समाधान करायेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई, जिला महासचिव सरोज कुमार लेंका, माधिया सोरेन, ओम प्रकाश सिंह, संजय केसरी, अरुण कुमार झा, आशुतोष कुमार, सरोज कुमार, सुनील कुमार वर्मा, भूरका बयार बेसरा, अजंबर सिंह सरदार, अनिल राय, बूटा अर्चना, सुनीता कच्छप, रंजित घोष, देवराज सीट, गोपीनाथ हांसदा, शिव शंकर रविंद्र नाथ बारिक, कमल गोप, संजय कुमार, अनिल प्रसाद, सनत कुमार भौमिक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >