East Singhbhum News : घाटशिला कॉलेज को चहारदीवारी निर्माण की स्वीकृति

कॉलेज परिसर में लगेंगी सोलर लाइटें

घाटशिला. घाटशिला कॉलेज की जर्जर व क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल अब नये सिरे से बनेगा. यह निर्माण पूर्वी सिंहभूम जिला विकास निधि से कराया जायेगा. इसके साथ ही कॉलेज परिसर में दो हाइमास्ट सोलर लाइट और 30 स्ट्रीट लाइट भी लगाये जायेंगे, जिससे सुरक्षा और रोशनी की समस्या दूर होगी. इस संबंध में गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला के अभियंता की टीम ने कॉलेज पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया. टीम ने बाउंड्रीवॉल के निर्माण स्थल के साथ-साथ हाई मास्ट सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाये जाने वाले स्थानों का भी जायजा लिया. गौरतलब है कि बीते सप्ताह कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कॉलेज की आधारभूत समस्याओं को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व एसडीओ सुनील चंद्र से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था. इस दौरान डीसी ने ग्रामीण क्षेत्र के इस प्रमुख महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था. प्राचार्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला से आई अभियंता टीम को कॉलेज परिसर का भ्रमण कराया गया, जिसमें डॉ डीसी राम, डॉ एसपी सिंह और डॉ संदीप चंद्र ने सहयोग किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्रस्तावित कार्य शीघ्र शुरू होने से कॉलेज परिसर सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा, साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >