East Singhbhum News : राजस्टेट मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम, 11 व 13 को अभ्यास परेड

घाटशिला : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक

घाटशिला. स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ सुनील चंद्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रमों की व्यवस्था और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. 11 और 13 अगस्त को परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास होगा, जिसमें सभी संबंधित संस्थानों की सहभागिता अनिवार्य होगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह 15 अगस्त को घाटशिला के राजस्टेट मैदान में आयोजित होगा, जिसमें ध्वजारोहण, परेड, मास पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी. मुख्य ध्वजारोहण सुबह साढ़े 10 बजे एसडीओ सुनील चंद्र द्वारा किया जायेगा. एसडीओ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने राजस्टेट मैदान में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चापाकल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, घाटशिला की सीओ निशांत अंबर, घाटशिला थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह, गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश, ओपी प्रभारी पंकज कुमार, फकीर चंद्र अग्रवाल, सत्य नारायण जैन, साकेत सिंहा समेत अन्य उपस्थित थे.

चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख फहरायेंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ध्वजारोहण करेंगे. इसकी समय सारणी बीडीओ आरती मुंडा ने गुरुवार को जारी की. चाकुलिया स्थित प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:05 बजे झंडा फहराया जायेगा. जेएसएलपीएस कार्यालय में 8:15 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 8:25 बजे, लैंपस कार्यालय में 8:35 बजे, पेयजल व स्वच्छता विभाग कार्यालय में 8:50 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में 9:00 बजे, विद्युत आपूर्ति कार्यालय में 9:10 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में 9:20 बजे, वन विभाग कार्यालय में 9:30 बजे, चाकुलिया थाना में 9:45 बजे व सीएचसी में 10:00 बजे ध्वजारोहण होगा.

ध्वजारोहण के समय तय

– एसडीओ आवासीय कार्यालय – 7:30 बजे

– मऊभंडार ओपी – 7:50 बजे

– व्यवहार न्यायालय – 8:10 बजे

– बार एसोसिएशन – 8:25 बजे

– अनुमंडल कार्यालय – 8:35 बजे

– एसडीपीओ कार्यालय – 8:40 बजे

– अनुमंडल अस्पताल – 9:00 बजे

– प्रखंड कार्यालय – 9:10 बजे

– घाटशिला थाना – 9:30 बजे

– पुलिस निरीक्षक कार्यालय – 9:35 बजे

– महिला थाना – 9:40 बजे

– उपकारा – 10:00 बजे

– राजस्टेट मैदान – 10:30 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >