East Singhbhum News : मंईयां सम्मान राशि खाते में नहीं आने पर ब्लॉक में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मंईयां सम्मान योजना की राशि लंबे समय से नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

धालभूमगढ़.

मंईयां सम्मान योजना की राशि लंबे समय से नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. अविलंब मंईयां सम्मान योजना की राशि खाते में भेजने की मांग महिलाओं ने की. उन्होंने कहा कि सहिया व सेविका के कहने पर कई बार बैंक खातों को अपडेट कराया गया. कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हैं. वहां उनके आधार सहित अन्य कागजात अपडेट कराये गये. इसके बावजूद राशि खाते में नहीं पहुंची है.

20 के बाद खाते में राशि आने का आश्वासन मिला

मौके पर रोमाशोली, गोगलो, हरिनदूकुडी, जुगिशोल, एवं पावड़ा नरसिंहगढ़ की महिलाएं उपस्थित थीं. महिलाओं ने कहा कि गुरुवार को सेविका ने कागजात अपडेट करने के लिए प्रखंड कार्यालय बुलायाथा, लेकिन यहां कोई पदाधिकारी नहीं मिले. कर्मचारियों ने बताया कि 20 जुलाई के बाद खाते में राशि आ जायेगी. इस मौके पर मंगल सिंह, अमृत बारिक, रीना नामता, प्रियंका नामता, काजल कैवर्त, कल्पना कैवर्त, सुलेखा लोहार, सावित्री नारायण देव, पूजा नामाता, चुमकी नामाता, अंजलि नामाता, लखि नमाता, यशोदा बारीक, पुटू नामता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >