एसबीआइ बैंक का एससी पांच साल से खराब

बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एसी पांच साल से खराब है.

बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एसी पांच साल से खराब है. विभाग के वरीय अधिकारी को जानकारी रहने के बाद भी मौन हैं. ग्राहकों एवं बैंककर्मियों को काफी परेशानी हो रही है. खाताधारकों को अपने काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में ग्राहक पसीना से लथपथ हो जाते हैं. एसबीआइ में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है. शुक्रवार को भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही. ग्राहकों ने कहा कि एसबीआइ बैंक उच्च स्तर का बैंक है. यहां का एसी पांच साल से खराब पड़ा है. इसकी मरम्मत आज तक नहीं करायी गयी है. अधिकारी मौन साधे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >