East Singhbhum News : घाटशिला के दीघा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, चार शिक्षक नदारद, मध्याह्न भोजन के पांच क्विंटल चावल में लगे लगे कीड़े

जांच के दौरान हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी पायी गयी, छात्रों की कम संख्या पर बीडीओ ने जतायी चिंता

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत स्थित दीघा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में 12 में से 4 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. साथ ही छात्र-छात्राओं की संख्या भी काफी कम थी. बीडीओ ने हाजिरी रजिस्टर जांच की, तो उसमें भी अनियमितता पायी गयी. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने शिक्षकों, छात्रों और मिड डे मील की हाजिरी रजिस्टर की बारीकी से जांच की. इसमें काफी अनियमितताएं सामने आयीं. शिक्षक तपन कुमार को बच्चों के हाजिरी रजिस्टर में छेड़छाड़ करते हुए देखा गया, जिसका रिकॉर्ड बीडीओ ने दर्ज की. निरीक्षण के दौरान उच्च विद्यालय के 5 में से 3 शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबीन सिंह सरदार, सोनी कुमारी और अनिमा लकड़ा स्कूल से अनुपस्थित थे. हालांकि ये तीनों शिक्षक 10 से 10:30 बजे के बीच हाजिरी बनाने के बाद किसी कार्यवश बाहर चले गये. वहीं मध्य विद्यालय के 7 में से एक शिक्षक भवतेश दे आकस्मिक अवकाश में गये हैं.

मध्याह्न भोजन के पांच क्विंटल चावल में लगे लगे कीड़े

निरीक्षण के दौरान मिड डे मील के लिए रखे गये पांच क्विंटल चावल पूरी तरह से बेकार पाये गये. चावल में कीड़े लग गये थे. और वे खाने योग्य नहीं थे. बीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर चावल का उपयोग क्यों नहीं किया गया, जिससे सरकारी खाद्यान्न बर्बाद हो गया. इसकी जबावदेही किसकी है. इस पर कड़ी कार्रवाई होगी.

जांच रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपेगे : बीडीओ

निरीक्षण के बाद बीडीओ यूनिका शर्मा ने कहा कि पूरी रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. साथ ही विद्यालय में जलमीनार और शौचालय की स्थिति की भी जांच की गयी, जिनकी मरम्मत की आवश्यकता बतायी गयी. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंती मुर्मू ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुबीन सिंह सरदार चावल लाने गये थे, जबकि अन्य 3 शिक्षक भी किसी आवश्यक कार्य से बाहर थे.,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >