East Singhbhum News : सुभाष पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

साहित्य-संस्कृति संघ ने सोमवार को मुसाबनी के नेताजी सुभाष पार्क में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया.

मुसाबनी.

साहित्य-संस्कृति संघ ने सोमवार को मुसाबनी के नेताजी सुभाष पार्क में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि डीएसपी संदीप कुमार भगत रहे. कल्पना बोस ने स्वरचित कविता का पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वीणापाणि ने नवरात्रि पर स्वरचित कविता पाठ कर दुर्गा उत्सव के आनंद का वर्णन किया. पुतुल कुंडू ने ओरो होक उज्ज्वल संगीत गाया. नेताजी सुभाष पार्क के विकास पर चर्चा की गयी. लक्ष्मण चंद्र बाग ने पार्क के विकास के लिए सभी को सहयोग करने की अपील की. संघ के अध्यक्ष डॉ मुरारी मोहन पात्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष बोस का 5 दिसंबर 1939 को मुसाबनी आगमन हुआ था. ताम्र मजदूर के साथ ऐतिहासिक सभा की थी. उनकी स्मृति में साहित्य-संस्कृति संघ ने नेताजी सुभाष पार्क की स्थापना की.

समारोह को गणेश नायर समेत कई लोगों ने संबोधित किया. संघ के सचिव वीरेंद्र नाथ घोष ने स्वरचित कविता बातें जिंदा दिलों की का पाठ किया. मुख्य अतिथि संदीप भगत ने संघ के प्रयासों की सराहना की. सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण व पार्क में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस बार नेताजी पार्क में दीपावली मनायी जायेगी. मौके पर संगीता मंडल, अल्पना सोम, अरुण दे, प्रतिभा साव, गोपाल लाल, दिलीप घोष, कृष्णा घोष, भोला बारीक, विमल सेनापति, मगत हांसदा आदि उपस्थित थे. रबींद्रनाथ घोष के धन्यवाद ज्ञापन से विजया मिलन समारोह का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >