East Singhbhum News : 6 से 12 के बच्चों को सप्ताह में दो कक्षा लेंगे आरोग्य दूत

6 से 12 के बच्चों को सप्ताह में दो कक्षा लेंगे आरोग्य दूत

चाकुलिया. स्कूल, स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम की पांच दिवसीय कार्यशाला चाकुलिया के डायट परिसर में हुई. कार्यक्रम में कुल 16 थीम हैं. इसमें 11 थीम केंद्र सरकार और 5 थीम झारखंड सरकार का है. कार्यशाला में जानकारी दी गयी कि कक्षा 6 से 12 तक संचालित हो स्कूलों में सप्ताह में दो सेशन प्रशिक्षित आरोग्य दूत द्वारा लिया जायेगा. स्कूल, स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम 13 मई से 19 मई के बीच किया गया. कार्यक्रम का समापन सत्र सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) के जिला कॉर्डिनेटर श्रवण कुमार व प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गयी. पांच दिवसीय कार्यशाला में 16 विषय पर प्रशिक्षकों ने बारी-बारी से चर्चा की. प्रतिभागियों ने पूरे सत्र में कक्षा में प्रतिभागिता की. सत्रान्त में प्रतिभागियों ने कक्षाओं को अपने स्कूल में संचालित करने वाले कुछ गतिविधियों को दिखाया. शिक्षण सामग्री बनाकर अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के समापन पर पांच शिक्षक को प्रेरक शिक्षक के रूप बैच पहनाकर सम्मानित किया गया. विक्टर विजय समद ने स्कूलों में संचालित करने पर प्रकाश डाला. सत्रान्त में सभी प्रतिभागियों ने अपना विचार व्यक्त किया. सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >