East Singhbhum News : संवेदक ने जलमीनार अधूरी छोड़ी शिकायत कर थक चुके हैं ग्रामीण

डुमरिया: माड़ोतोलिया सबर बस्ती के लोग जल संकट से परेशान

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड की पलाशबनी पंचायत स्थित माड़ोतोलिया गांव की सबर बस्ती में सोलर संचालित जलमीनार साल भर से बंद है. संवेदक की मनमानी से प्राक्कलन के अनुरूप पानी टंकी नहीं लगायी गयी है. सुदूर गांव होने के कारण देखने वाला कोई नहीं. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट भी नहीं लगा है. अधूरी जलमीनार के समक्ष बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान स्वरूप टुडू के नेतृत्व में विरोध किया. ग्राम प्रधान ने कहा कि आदिम जनजाति सबर के नाम पर चलने वाली योजना में भी लूट जारी है. एक साल से जलमीनार अधूरी है. समय सीमा में योजना को पूरा नहीं करना, प्रखंड की परंपरा बन गयी है. हमारी शिकायत और अनुरोध कोई नहीं सुनता है. ग्रामीणों ने अब शिकायत करना छोड़ दिया है. मौके पर ग्राम प्रधान स्वरूप टुडू, सुकलाल टुडू, गोमा सोरेन, सुपाई सोरेन, मार्शल सोरेन, बुधराय टुडू, सुकरा सबर, सनातन टुडु, सोमाय टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >