East Singhbhum News : मुखिया संघ ने 10 घंटे तक सड़क जाम रखा

मुखिया संघ ने 10 घंटे तक सड़क जाम रखा

मुसाबनी. मुसाबनी कोर कमेटी एवं प्लांट एरिया मुखिया संघ के बैनर तले शनिवार सुबह मुसाबनी नंबर दो के एचसीएल कंसंट्रेटर संयंत्र सड़क को रोजगार एवं अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर सड़क जाम किया गया. जाम के कारण सुरदा माइंस से उत्पादित अयस्क लदे हाइवा का परिचालन प्रभावित हो गया. प्लांट एरिया मुखिया संघ के अध्यक्ष दुलाल माहली ने कहा प्लांट क्षेत्र के जीरो किमी परिधि के बेरोजगारों को रोजगार देने, सुरदा से मुसाबनी तक सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने, मुसाबनी नंबर दो जगन्नाथ मंदिर से प्लांट गेट तक की सड़क की मरम्मत करने एवं सुरदा माइंस एवं मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र में स्थानीय वेंडरो को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सड़क जाम की गयी.

वार्ता के बाद जाम हटा

अयस्क परिवहन प्रभावित होने से एचसीएल के डीजीएम डीके श्रीवास्तव, सुरदा माइंस के मैनेजर डीजे सोम, एचआर अर्जुन लोहरा जामस्थल पर पहुंचे. करीब 2 घंटे तक चली वार्ता के बाद आंदोलनकारी माने और शाम करीब 10 घंटे बाद आंदोलन को समाप्त किया. इसके बाद शाम से अयस्कों का परिवहन शुरू हो गया. सड़क जाम आंदोलन में मुखिया हलियाणी मुंडू, दुलारी मुर्मू, बासो हांसदा, ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम, गौरव किस्कू, मजदूर नेता वीर बहादुर सिंह, अब्दुल रज्जाक, साहुल हमीद, कार्तिक मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >