पूर्वी सिंहभूम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सभी युवक एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर अपने गांव से जादूगोड़ा की ओर आ रहे थे. तभी कुलडीहा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा -गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर कुलडीहा गांव के समीप एक अज्ञात कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बुधवार दोपहर की है. घायलों की पहचान भालूकडीह निवासी राजेश सिंह, रोहित सिंह, रोहित महतो के रुप में हुई है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की सहयोग से घायलों के जादूगोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया.

कार की रफ्तार थी बेहद तेज

जानकारी के अनुसार सभी युवक एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर अपने गांव से जादूगोड़ा की ओर आ रहे थे. तभी कुलडीहा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मानें तो कार रफ्तार बेहद तेज थी इस वजह से बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली और एंबुलेंस की व्यवस्था कर स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में 50 परिवार की प्यास बुझाने वाली जलमीनार ने ले ली 70 साल की सालो हांसदा की जान

क्या कहा डॉक्टरों ने

इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजेश और रोहित महतो का इस हादसे में पैर टूट गया है. जबकि रोहित सिंह को अंदरुनी चोट आई है. समाचार लिखे जाने तक वह बेहोशी की हालात में है. इसके अलावा डॉक्टरों ने कुछ भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. सूचना के मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >