East Singhbhum News : शिक्षा ही जीवन का मुख्य आधार : संजीव

हाता में नि:शुल्क कोचिंग व कंप्यूटर सेंटर के लिए भवन निर्माण शुरू

पोटका. विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुड़ी पंचायत के हाता स्थित टाटा रोड भेलाइटांड़ में नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस के संचालन के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को किया गया. इस कोचिंग सेंटर में कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है. शिक्षा से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है. समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता है. उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर क्लासेस का संचालन कराना उनका चुनावी वादा था. इसे धरातल पर उतारा जा रहा है.

तिरिंग में 13 लाख रुपये से बनेगा गार्ड रूम, मत्स्य उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर कृषि एवं पशु पालन विभाग द्वारा स्वीकृत गार्ड रूम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया. लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस दो कमरों के गार्ड रूम का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है. यह गार्ड रूम मत्स्य विभाग के पांच तालाबों की देखरेख के लिए बनाया जा रहा है. इस मौके पर सुधीर सोरेन, सुकलाल सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, विधासागर दास, हितेश भगत, बिरेन पात्र, रमेश सोरेन, रोहितोष पाल, फलिन्दर गोप, जिकरुल होदा, डोबो चाकिया, मंजू सरदार , सुशील सरदार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >