East Singhbhum News : दो मजदूरों को काम से हटाने के खिलाफ जताया विरोध, वापस बुलाया

मुसाबनी : आरके अर्थ प्राइवेट लिमिटेड ने सड़क को जाम मामले में दो श्रमिकों के विरुद्ध की कार्रवाई की थी

मुसाबनी. एचसीएल की सुरदा माइंस का संचालन करने वाली ठेका कंपनी आरके अर्थ प्राइवेट लिमिटेड ने सुरदा माइंस के फोर सॉफ्ट जाने वाली सड़क को जाम कर कार्य को प्रभावित करने के आरोप में दो श्रमिकों के विरुद्ध की कार्रवाई की. जिसके विरोध में गुरुवार सुबह की पाली में सुरदा माइंस के सॉफ्ट थ्री के मजदूरों ने रोष प्रकट किया और बर्खास्त किये कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग की. इसे लेकर सुबह की पाली में सुरदा थ्री सॉफ्ट में ड्यूटी के लिए पहुंचे मजदूरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया. इसके बाद वार्ता में प्रबंधन ने मजदूरों व ग्राम सभा की मांग पर दोनों मजदूरों पर की गयी बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस लेने की घोषणा की और दोनों मजदूरों को पूर्व की भांति ड्यूटी पर जाने को कहा. वहीं, वार्ता में सहमति बनने के बाद सुरदा माइंस की मजदूर शांत हुए और करीब 10 बजे विलंब से सुबह की पाली में ड्यूटी पर गये. ग्राम सभा व मजदूर नेताओं ने मामले के समाधान के लिए थाना प्रभारी अनुज सिंह के प्रयासों की सराहना की है.

एचसीएल के सुरदा माइंस के मैनेजर संग हुई वार्ता

मजदूरों के बहिष्कार के बाद माइंस कार्यालय में एचसीएल के सुरदा माइंस के मैनेजर डीजे सोम की अध्यक्षता में वार्ता हुई. वार्ता में विनय सिंह, ठेका कंपनी आरके अर्थ के प्रोजेक्ट इंचार्ज संजय कुमार साहू, एचआर श्री पाठक, मजदूर नेता सुभाष मुर्मू, धनंजय मारडी, किसुन सोरेन, सुरदा के ग्राम प्रधान लखन टुडू, ग्राम सभा के सोमाय टुडू, महेश्वर हांसदा व बर्खास्त किये गये गोवर्धन पातर, दुलाल टुडू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >