East Singhbhum News : रुगड़ीसाई में बनेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज

रुगड़ीसाई में बनेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज

पोटका. दक्षिण पोटका क्षेत्र के सुदूरवर्ती रुगड़ीसाई मौजा में विधायक संजीव सरदार के प्रयास से पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण होगा. इसे झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिये झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक सुनील कुमार व एडीसी भागीरथ प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने रुगड़ीसाई के प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया. अंचलाधिकारी निकीता बाला से जमीन की स्थिति, चौहद्दी एवं आवागमन स्थिति की जानकारी ली. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया. पोटका के रुगड़ीसाई में पॉलिटेक्निक कॉलेज बनना है. योजना की डीपीआर तैयार कर ली गयी है. टेंडर प्रकियाधीन है. इस निरीक्षण के दौरान सीआई- शांतिराम षाड़ंगी, राजस्व उपनिरीक्षक- तपन बेरा, अमीन देवराज कैवर्त, स्थानीय मनोरंजन सरदार, फुलचांद सरदार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >