East Singhbhum News : पीएम आवास के लाभुक से 63 हजार लूट का आरोपी गिरफ्तार

नयाग्राम थाना पुलिस को मिली सफलता

घाटशिला. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से दूसरी किस्त की राशि लूट मामले में बंगाल के नयाग्राम थाना पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने लूटे गये 63 हजार रुपये बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया 6 जून को रघुनाथ बेरा बालीगेड़िया स्टेट बैंक से आवास योजना की दूसरी किस्त के 63 हजार निकालकर स्कूटी से दलग्राम की ओर जा रहे थे. भद्रुबनी और दलग्राम के बीच एक अज्ञात बाइक सवार अपराधी पैसों से भरे बैग छीनकर फरार हो गये. जांच की जिम्मेदारी एएसआइ सुब्रत नियोगी को सौंपी गयी. पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख राजू उर्फ शेख बंटी है, जो पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर थाना अंतर्गत पंचबेड़िया इलाके का निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >