डुमरिया : वृद्ध सबर की गला रेतकर हत्या, पत्नी जान बचाकर भागी

सुदूर क्षेत्र होने से दूसरे दिन पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डुमरिया. डुमरिया थाना क्षेत्र के लखाइडीह गांव स्थित हातियाबेड़ा टोला निवासी 65 वर्षीय दोदनो सबर की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार शाम करीब तीन बजे गांव के पास जंगल में हुई. पुलिस ने आरोपी चोधरा बांडरा को गिरफ्तार किया है. वह लखाइडीह गांव के आश्रम टोला का रहने वाला है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने कहा कि मामले की जांच हो रही है.

पत्नी के साथ जंगल में लकड़ी लाने गया था

मृतक के पुत्र सोमा सबर ने बताया कि गुरुवार को पिता दोदनो सबर और मां कुनी सबर पास के जंगल से लकड़ी लाने गये थे. शाम तीन बजे लकड़ी लेकर लौट रहे थे. इस बीच चोधरा बांडरा ने मेरे पिता पर चाकू से हमला कर दिया. उसने पहले गला रेत दिया, सके बाद पेट के उपरी हिस्से में चाकू से हमला किया. अंतड़ी बाहर निकल गयी. यह देखकर मां कुनी सबर भागकर गांव आ गयी. उसने परिजनों को बताया. सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. दोदनो सबर की मौत हो चुकी थी.

रातभर शव की रखवाली करते रहे परिजन, सुबह पहुंची पुलिस

घटना की सूचना गुरुवार की शाम डुमरिया पुलिस को दी गयी. घटना सुदूर जंगल में होने के कारण पुलिस शुक्रवार को पहुंची. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा. वहां से एमजीएम भेज दिया गया. दोदनो सबर के परिजन गुरुवार की रात भर जंगल में लाश की रखवाली करते रहे. हत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है. ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >