East Singhbhum News : खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी : बीडीओ

बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी एवं जेएससीए प्रखंड कमेटी द्वारा आयोजित बीपीएल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार से हुआ.

बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में बहरागोड़ा क्रिकेट अकादमी एवं जेएससीए प्रखंड कमेटी द्वारा आयोजित बीपीएल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार से हुआ. उद्घाटन मैच आर पेट्रोलियम बहरागोड़ा एवं बहरागोड़ा किंग टीम के बीच खेला गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ केशव भारती, विशिष्ट अतिथि सीओ राजाराम सिंह मुंडा एवं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा शामिल हुए. अतिथियों ने जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय पहल है. क्लब के सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं. विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का काम कर रहे हैं. खिलाड़ियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अपने खेल को खेलें. मौके पर धनजी सिंह,असित मिश्रा, रंजीत बाला, अशोक कर, तरुण मिश्रा, आफताब आलम, सुदीप पटनायक, मनोज पाठक, तापस महापात्र, वन बिहारी साव, ध्रुव राय, अफाक आलम, शंकर पॉल, बिजली आलम, बाबू माइती, विजय सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >