East Singhbhum News : मऊभंडार से 299 मजदूरों को हटाने से आक्रोश, कंपनी गेट पर प्रदर्शन

एचसीएल. झारखंड श्रमिक संघ ने जतायी आपत्ति, प्रबंधन संग वार्ता की

घाटशिला.

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल/आइसीसी) की मऊभंडार इकाई में कार्यरत 299 मजदूरों को एक फरवरी, 2026 से काम से बैठाये जाने के बाद आक्रोश है. सोमवार को मजदूरों ने कंपनी गेट पर एकत्रित होकर प्रबंधन के फैसले का विरोध किया. मजदूरों के समर्थन में उतरी ””””झारखंड श्रमिक संघ”””” ने स्पष्ट किया है कि यदि मजदूरों को जल्द काम पर वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.

टेंडर प्रक्रिया में देरी बनी वजह

झारखंड श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कंपनी प्रबंधन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की. बैठक में कंपनी के जीएम (माइंस) दीपक श्रीवास्तव और मुख्य प्रबंधक (एचआर) कमलेश कुमार व अर्जुन लोहारा मौजूद थे. प्रबंधन ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी बाधाओं के कारण अस्थायी रूप से मजदूरों को काम से रोकना पड़ा है. प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि प्रक्रिया पूरी होते ही सभी मजदूरों के गेट पास दोबारा जारी कर दिए जाएंगे.

विधायक के साथ अहम बैठक चार को

संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को दी. मामले को सुलझाने और मजदूरों के हक में रणनीति बनाने के लिए आगामी 4 फरवरी को शाम 4:30 बजे विधायक के साथ एक विशेष बैठक बुलायी गयी है.

मजदूरों के हक के लिए करेंगे आर-पार की लड़ाई

झारखंड श्रमिक संघ ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि मजदूरों की रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा. शीघ्र गेट पास जारी नहीं किये गये, तो संघ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा. सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शंभू जेना, कमल दास, आजाद बेहरा, मदन मुर्मू, मंटू महाली, गूमदा मुर्मू, एंथोनी सिगार, पप्पू सिंह, गुरमीत सिंह, अनिल रेवानी और सुनील सिंह समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >