East Singbhum News : ऑनलाइन स्पोर्टिंग को हरा वन मैन आर्मी बना चैंपियन

बोड़ाम के दामोदरपुर में भरत खिरोद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

बोड़ाम. बोड़ाम के दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में रियल ब्लास्टर क्लब द्वारा भरत-खिरोद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पटमदा, बोड़ाम व पश्चिम बंगाल की 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच ऑनलाइन स्पोर्टिंग, जोबा व वन मैन आर्मी लावजोड़ा के बीच खेला गया. वन मैन आर्मी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑनलाइन स्पोर्टिंग को 2-0 से हरा दिया. वन मैन आर्मी टीम की ओर से फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्ण सिंह व मिडफील्डर देवा मुर्मू ने 1-1 गोल किए. इस तरह फाइनल मैच 2-0 से जीतकर वन मैन आर्मी लावजोड़ा की टीम भरत- खिरोद मेमोरियल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी. विजेता टीम को 22,000 रुपये, उपविजेता ऑनलाइन स्पोर्टिंग को 16,000 रुपये, तृतीया सोरेन स्पोर्टिंग और चतुर्थ करण स्पोर्टिंग को 11,000 -11,000 रुपया देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीकांत सिंह, गोलक सिंह, प्रयाग सिंह, संजय सिंह, तिलक सिंह, श्रवण सिंह, लबधन सिंह, हेमंत सिंह, परिमल सिंह, विकास सिंह, देवेन सिंह, तरनी सिंह, सुनील सिंह का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >