East Singhbhum News : पेंशन के लिए एक साल से कार्यालय व बैंक का चक्कर लगा रही वृद्ध विधवा, दूसरे के खाते में चली गयी राशि

कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के बेहरा हरिजन बस्ती में रहती है वृद्ध, विधवा को अंतिम बार 25 अप्रैल 2024 को पेंशन की राशि मिली थी

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत स्थित बेहरा हरिजन बस्ती की विधवा लक्ष्मी बेहरा लगभग एक वर्ष से पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय व बैंक के चक्कर काट रही हैं. लक्ष्मी बेहरा ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल है. राशन में चावल मिलने से पेट भर जाता है. बाकी के कार्यों व बीमारी में दवा आदि के लिए पैसे का मोहताज रहना पड़ता है. अंतिम बार उसे लोकसभा चुनाव के पूर्व पेंशन मिली थी. बैंक आफ इंडिया में लक्ष्मी बेहरा के खाता को देखने पर पता चला कि अंतिम बार 25 अप्रैल 2024 को पेंशन की राशि आयी थी. प्रखंड कार्यालय में आश्वासन मिलता रहा है. बैंक में केवाइसी के लिए कहा गया. लगभग 12 माह से विधवा बुजुर्ग महिला पेंशन के लिए भटक रही है.

दूसरे के खाते में चली गयी राशि, बैंक को पत्र लिखा गया

लक्ष्मी बेहरा की पेंशन की राशि किसी दूसरे के खाते में जा रही थी. इस बारे में बैंक को पत्र लिखा गया है. अगली किस्त आते ही उनके खाते में नियमित राशि आनी शुरू हो जायेगी. सबसे बड़ा सवाल है कि साल भर की पेंशन राशि दूसरे के खाते में चली गयी है, उक्त राशि क्या लक्ष्मी बेहरा को मिल सकेगी.

– बबली कुमारी, बीडीओ, धालभूमगढ़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >