जादूगोड़ा. देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में यूसिल लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रही है. जादूगोड़ा गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ के. आनंद राव ने कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि यूसिल भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता, तकनीकी आधुनिकीकरण व पारदर्शिता को और मजबूती दी जायेगी. डॉ राव ने कहा कि परमाणु ऊर्जा स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला है. यूसिल देश की ऊर्जा स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर नये प्रोजेक्ट्स और विस्तार योजनाओं पर कार्य कर रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जाजावल यूरेनियम परियोजना के लिए माइनिंग लीज आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया गया है. इसके अलावा रोहिल परियोजना में डीप एक्सप्लोरेटरी माइनिंग का विस्तार, एनटीपीसी व आईआरईएल के साथ संयुक्त उपक्रम की प्रक्रिया, डिजिटल ईआरपी सिस्टम व ई-ऑफिस लागू कर कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है. सीएमडी ने बताया कि सेफ्टी कल्चर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल की विश्वसनीयता कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
East Singhbhum News : पारदर्शिता व सेफ्टी विस्तार हमारी प्राथमिकता : डॉ राव
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती देने में यूसिल की बड़ी भूमिका, नये प्रोजेक्ट व तकनीकी विस्तार पर तेजी

East Singhbhum News : पारदर्शिता व सेफ्टी विस्तार हमारी प्राथमिकता : डॉ राव