East Singhbhum News : महिला ने लोन नहीं लिया, किस्त जमा करने का दबाव

महिला ने लोन नहीं लिया, किस्त जमा करने का दबाव

चाकुलियाचाकुलिया में बुधवार को प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की ओर से धोखाधड़ी और लापरवाही की शिकायत सामने आयी है. दरअसल, भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने चाकुलिया नागा बाबा कॉलोनी स्थित प्रदीप दास की पत्नी नीतू दास के घर पहुंचकर लोन की किस्त की मांग की. वहीं, नीतू दास का कहना था कि उसने लोन लिया ही नहीं है. इसके बावजूद कर्मचारी जबरन किस्त की राशि जमा कराने का दबाव बना रहे हैं. मामले को लेकर प्रदीप दास और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के बीच बहस हुई. जानकारी मिली कि महिला समूह के माध्यम से नीतू दास ने लोन के लिए भारत फाइनेंस कंपनी में आवेदन किया था. उसने अपने सभी दस्तावेज जमा कराये थे. किसी कारण कंपनी ने लोन नहीं दिया. उसके बाद नीतू दास व उसके पति प्रदीप दास ने बैंक कर्मियों से जमा दस्तावेज वापस लौटाने का आग्रह किया था. तब दस्तावेज लौटाने की बात कर नहीं लौटाया गया.

विधायक व थाने में पहुंचा मामला:

इस बीच अचानक बुधवार को कंपनी के कर्मचारी किस्त की राशि लेने नीतू दास के घर पहुंच गये. प्रदीप दास ने मामले की शिकायत विधायक समीर मोहंती और थाना प्रभारी संतोष कुमार से की है. कंपनी के मैनेजर अंबुज रजवार ने कहा कि फिलहाल मैं छुट्टी पर हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >