East Singhbhum News : फूलडूंगरी से काशिदा तक हाइवे पर दो वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब, हादसे की आशंका

फूलडूंगरी से काशिदा तक हाइवे पर दो वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब, हादसे की आशंका

घाटशिला. घाटशिला के फूलडूंगरी-काशिदा-फूलपाल राष्ट्रीय राजमार्ग की स्ट्रीट लाइटें लगभग दो वर्षों से बंद पड़ी हैं. ऐसे में रात में अंधेरा छाया रहता है. मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं. स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से हादसे की आशंका रहती है. स्थानीय ग्रामीण, टेंपो चालक और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इस विषय पर कई बार आवाज उठा चुके हैं. इसपर न प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ठोस कदम लिया और न एनएचएआइ ने ध्यान दिया. इस क्षेत्र में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल, व्यवहार न्यायालय, प्रखंड कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान मौजूद हैं. हाइवे किनारे कई लाइन होटल भी हैं, जहां यात्रियों की आवाजाही रहती है. फिलहाल सड़क मरम्मत का कार्य रोड लिंक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है. कंपनी के प्रबंधन रंजन कुमार ने बताया कि अगले 15 दिन के अंदर सभी स्ट्रीट लाइटें चालू हो जायेंगी. विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है. जल्द ही पूरी लाइन दुरुस्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >