East Singhbhum News :मंत्री जी ! चाकुलिया मॉडल स्कूल के हालात सुधरवा दें, घटने लगे हैं छात्र

मॉडल स्कूल का अपना भवन 10 साल में पूरा नहीं हो सका, स्कूल में कई विषयों के शिक्षक नहीं, नामांकन नहीं लेना चाहते बच्चे

राकेश सिंह, चाकुलिया

बहरागोड़ा में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के प्रयास रंग लाया. 10 वर्षों से अधूरा पड़ा मॉडल स्कूल भवन तैयार हो गया. वहीं, दूसरी ओर चाकुलिया का मॉडल स्कूल भवन आज भी अधूरा है. मॉडल स्कूल भवन में लगे लोहे के ग्रिल काट कर चोरी कर हो रही है. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. वर्ष 2015 से चाकुलिया में मॉडल स्कूल भवन निर्माण शुरू हुआ. आज तक तैयार नहीं हो सका. मॉडल स्कूल की पढ़ाई केएनजे हाई स्कूल परिसर स्थित एक भवन में संचालित हो रही है. विद्यालय का निजी भवन नहीं होने तथा शिक्षकों की कमी से छात्रों की संख्या घट रही है. 7-8 वर्ष पहले विद्यालय में लगभग 200 छात्र थे, जो अब घटकर 64 रह गये हैं. क्षेत्र के लोग, बच्चे और अभिभावक अब शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं.

भवन से लोहे के ग्रिल हो रही चोरी

चाकुलिया स्थित पुरनापानी में वर्ष 2015 में मॉडल स्कूल भवन का निर्माण शुरू हुआ. इसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये थी. भवन 90 प्रतिशत तैयार है. करोड़ों रुपये खर्च हो गये, परंतु भवन किसी काम नहीं आया. यह चोरों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है. भवन के लोहे के ग्रिल काट कर चोरी कर ली गयी है.

गणित व विज्ञान के शिक्षक नहीं : प्राचार्य

मॉडल स्कूल चाकुलिया के प्राचार्य कनक कुमार ने बताया कि प्रारंभ में अभिभावकों व छात्रों में विशेष आकर्षण था. मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए बच्चे लालायित रहते थे. स्कूल में बच्चों की संख्या 200 तक पहुंच चुकी थी. भवन की कमी व शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की संख्या गिर रही है. वर्तमान में सिर्फ 64 बच्चे हैं. स्कूल में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं है. हिंदी और संस्कृत के शिक्षक थे, उनका भी तबादला हो गया. ऐसे में मॉडल स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >