East Singhbhum News : यूसिल प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों में सहमति, 20 दिनों में सीएम से वार्ता

मृतक श्रमिकों के आश्रितों के नियोजन पर 15 दिनों में मिलेंगे दस्तावेज

जादूगोड़ा. यूसिल माइंस में कार्यरत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को स्थायी नियोजन देने की मांग को लेकर जारी गतिरोध सोमवार देर रात में समाप्त हो गया. दिनभर चली विफल वार्ताओं के बाद रात में आयोजित द्विपक्षीय बैठक में प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति का रास्ता साफ हुआ. यूसिल सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रबंधन ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि आगामी 20 दिनों के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ इस संवेदनशील मुद्दे पर उच्चस्तरीय वार्ता की पहल की जायेगी.

पांच दिनों में दस्तावेज नहीं मिला, तो होगा उग्र आंदोलन

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने प्रबंधन के इस लिखित कदम को सकारात्मक बताया है, पर साथ ही चेतावनी भी दी है. उनका कहना है कि यदि तय 20 दिनों की समय सीमा के भीतर मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता नहीं होती या 15 दिनों में दस्तावेज नहीं मिलते, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप में दोबारा शुरू किया जाएगा.

दो मौतों के बाद भड़का था आक्रोश

ज्ञात हो कि वर्ष 2024-25 में यूसिल माइंस में कार्य के दौरान हुई दुर्घटनाओं में दो श्रमिकों स्व. श्याम सोरेन और स्व. जयराम हांसदा की मौत हो गयी थी. इन मृतकों के आश्रितों को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से माइंस क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन हो रहा है. सोमवार को दिनभर चले तनावपूर्ण माहौल के बाद देर रात की इस वार्ता ने फिलहाल स्थिति को शांत कर दिया है.

प्रबंधन ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति जतायी

बैठक में जनप्रतिनिधियों की मांगों पर विचार करते हुए प्रबंधन ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति जतायी. पूर्व में मृतक संविदा कर्मचारियों के नियोजन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और वर्तमान नियोजन प्रक्रिया से जुड़े कंपनी बोर्ड प्रस्ताव की प्रतिलिपि 15 दिनों के भीतर उपलब्ध करायी जाएगी. ये दस्तावेज बोर्ड से विधिवत अनुमोदन प्राप्त करने के बाद जनप्रतिनिधियों को सौंपे जायेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और आश्रितों के हक की स्पष्ट जानकारी मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >