भुइयांडीह निर्मलनगर में समीर मोहंती व सुप्रियो भट्टाचार्य ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भुइयांडीह निर्मलनगर में पूर्व मंत्री सह झामुमो के वरिष्ठ नेता दुलाल भुइयां के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

जमशेदपुर:

भुइयांडीह निर्मलनगर में पूर्व मंत्री सह झामुमो के वरिष्ठ नेता दुलाल भुइयां के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क अभियान में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती भी मौजूद थे. जनसंपर्क अभियान में लोगों से तीर-धनुष छाप पर बटन दबाकर समीर मोहंती को विजयी बनाने की अपील की गयी. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती को अपार समर्थन मिल रहा है. इसबार जनता ने इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना लिया है. जनसंपर्क अभियान के बाद दलगोविंद लोहार की अध्यक्षता में एक का आयोजन किया गया. उसमें लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के लिए रणनीति को तैयार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >